商品簡介
- क्या आप सुखमय जीवन व्यतीत करना चाहते हैं?
- क्या आप गुणों का उपयोग कार्यानुरूप कर लेते हैं?
- क्या आप प्रेम संबंधों में बार-बार असफल होते हैं?
- क्या आप परिवार में तनाव महसूस करते हैं?
- क्या आप सफल व्यापारी बनना चाहते हैं?
- क्या आप दोस्तों में, प्रेम संबंधों में या फिर जीवन में हीन भावना महसूस करते हैं?
- क्या आप अधीनस्थों से या उच्च अधिकारियों से परेशान रहते हैं?
- कब, कहां, किससे और कैसी बात करनी है, कौन अच्छा या बुरा दोस्त है, और क्या प्रेम संबंधों में मात्र दिखावा तो नहीं है?
ये सब निर्भर करता है आपकी मुखकृति पर, आपका चेहरा आपके स्वभाव और चरित्र को प्रकट करता है। मन के विचारों और भावों का सीधा प्रभाव आपके चेहरे पर पड़ता है, थोड़े से सूक्ष्म निरीक्षण से आप किसी व्यक्ति को उसके चेहरे से एक किताब की भांति पूरा पढ़ सकते हैं, आज को अति व्यस्त जिंदगी में कौन व्यक्ति आपका सहायक है या धोखेबाज है इन सबका पता आप इस किताब को पढ़कर बहुत आसानी और शीघ्रता से लगा सकते हैं।