商品簡介
शायद अंधकार का डर इंसान की खुशी की कम करता है और उसे दुख की छाया में जीने के लिए मजबूर कर देता है। फिर भी यह दुनिया एक खूबसूरत जगह है, जो कि अभूतपूर्व उपलब्धियों और असाधारण घटनाओं से भरी-पूरी है। प्रकाश और अंधकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के अभाव में दूसरे का वजूद संभव नहीं है। ""हार्टब्रेक एट कॉफ़ी शॉप, रवि वल्लुरी की लिखी हुई कहानियां, द्रब्बले और नाटकों का संग्रह है जो कि सिक्के के अंधकारपूर्ण पहलू पर ध्यान केंद्रित करता है। सारी प्रेम कहानियाँ अपने अंत तक नहीं पहुँच पाती। क्या होता है जब कोई जुडास जुहास का चित्र बनाता है? हमारे संगीत की स्वरलहरी देवताओं को कैसी लगती है? इस कथा संग्रह की कहानियाँ वास्तविक घटनाओं, उनके कारण उत्पन्न घटनी और रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है. जो कि पाठक को एक अनोखा अनुभव और दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। रवि वल्लुरी, उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य ट्रैफिक प्रबंधक, ने सात पुस्तकें लिखी है। उनकी पुस्तकों का अनावरण परम पूज्य श्री श्री रविशंकर द्वारा किया गया। रवि वल्लुरी, स्वयं आर्ट ऑफ लिविंग के एक संकाय भी हैं और आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम, योग और ध्यान सत्रों सत्री का संचालन भì