商品簡介
राष्ट्रनायक हनुमान (नए भारत के यूथ आइकॉन) डॉ. रवींद्र नाथ तिवारी की एक नयी शोधपरक पुस्तक है। इसमें लेखक ने हिन्दुओं के जन-जन में अत्यंत लोकप्रिय देवता रामभक्त हनुमान की जीवनी को बहुत ही सरल-सहज भाषा में प्रस्तुत करने का एक श्लाघनीय प्रयास किया है। इस पुस्तक के केन्द्र में हनुमान का एक प्रेरक और आदर्श चरित्र दिखाई देता है। एक ऐसा चरित्र जो बुद्धि-बल, ज्ञान-भक्ति और कर्मयोग का साकार रूप है। नए भारत में सनातन धर्म और संस्कृति का नया उभार दिखाई दे रहा है, पौराणिक आख्यान और पात्र चारों ओर प्रतिष्ठा पा रहे हैं। हनुमान जैसे देवता के प्रति युवा पीढ़ी के बीच जो आकर्षण बढ़ा है, जो लोकप्रियता बढ़ी है, उसके मूल में उनका क्रियाशील व्यक्तित्व ही है जो अथाह ऊर्जा से भरा हुआ है। हनुमान अपने बाल्यकाल से लेकर पूरी रामकथा में और उत्तरवर्ती कालखंड में भी हमेशा 'एक्शन' में, गति में दिखाई देते हैं। वे इस नाते भी यूथ आइकॉन में बदल जाते हैं। पूरी उम्मीद है कि डॉ. रवींद्र नाथ तिवारी की यह पुस्तक युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय और प्रेरणा देने वाली साबित होगी जिसमें उन्होंने हनुमान को न केवल भारत का, बल्कि एक ग्लोबल देवता के रूप में भी सामने लाने की कोशिश की