商品簡介
"हम लोग", शरद अवस्थी द्वारा लिखी गयी, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त पुस्तक, 'A-Z Dealing With Indians - A Secret Guide' का हिंदी रूपांतर है- वह पुस्तक विदेशियों के लिए लिखी गयी थी- उन विदेशियों ने भारत में चाहे पयर्टन, व्यवसाय और व्यापार के उद्देश से आगमन किया हो या विदेशों में अप्रवासी भारतीय के साथ उनका वास्ता पड़ता हो, 'A-Z Dealing With Indians - A Secret Guide' उनके लिए बहुत कारगर साबित हुई है- उसी सफलता से प्रेरित होकर, शरद अवस्थी ने, हम भारतियों के लिए, एक आईना स्वरुप, "We Indians - God Fearing, Homely and Corrupt" नामक पुस्तक लिखी- "हम लोग" इन दोनों किताबों का मीठा सा मिश्रण है, जो विशेषकर हिंदी पाठकों के लिए, रूपांतर स्वरुप पेश की गयी है- किसी देश की असली पहचान, उसके निवासिओं के रोज़ाना उपयोग होने वाले मूल सभ्यता, सोच, आदतें, विचार और मान्यताओं से होती है- बहुत कम पुस्तकें, इन रोज़मर्रा के मूल विषयों पर लिखी गयी हैं- इसलिए, हम ने यह पुस्तक लिखने का निर्णय लिया गया है- कुछ समय से यह देखने को मिल रहा हैं की हम लोग अपनी संस्कृति, मान्यताओं और आदतें छोड़ - कुछ अजीब और ग़रीब संस्कृति के पीछे भागने लगे हैं, जो उच्च शैली की पाश्चायत संस्कृति भी नही हैं- यह पुस्तक, हम लोगों द्वारा, हम लोगों के लिए और हम लोगों के बारे में, ही लिखी गयी है, ताकि हम अपने आप को, अपनी ही न