商品簡介
इस छंदावली में जीवन की अनुभूतियों का चित्रण है। कविताओं में व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर परिस्थितियों और विसंगतियों का काव्यात्मक विवरण है। व्यक्ति तथा घटनाओं का अवलोकन, उनकी मानसिकता को समझना कविताओं को अनूठा बनाता है। व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित यह कविताएं पाठक के मानस को झकझोर कर सोचने को मजबूर कर देती हैं। समाज और देश में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं और अन्याय पर व्यंगात्मक कटाक्ष के साथ ही समस्याओं को सुलझाने के उपाय भी इनमें समाविष्ट हैं। यह कविताएं देश में फैले भ्रष्टाचार, दबंगई, पाखंड और असमानता को साहस और जीवट के साथ चुनौती देती हैं।