商品簡介
अल्प समय में ही विधि लेख से विवश जीवनसाथी के दिवंगत होने पर अनंत अकेलेपन में अपनी कुछ पहले की लिखीं और कुछ उनके बाद में । स्वरचित कविताओं को पुस्तक रूप अब भाव विमुक्त करने का सफ़र है । आशा है कि आप इसे अपने जीवन के अनमोल क्षण का साथ ज़रूर देंगे ।यह मेरी प्रथम पुस्तक है या शायद अंतिम हो,या एक नई शुरुआत,यह मैं अभी नहीं कह सकती।यह पुस्तक कविताओं का मात्र संकलन नहीं,अपितु मेरी कुछ कविताएँ जन्मी हैं प्रेम से,मौन से,सपनों से,उम्मीदों से,सहसा हुईअनुभूति से,हमेशा के लिए छूट जाने पर,अंधेरे के बाद भी कहीं जीवित मेरी सोच को समक्ष रखती हैं। यदि इन कविताओं में आपको कोई अपना भी अनुभव,कोई भाव, कोई एहसास, प्रेरणा दिखाई दे जाए, यही फिर इस पुस्तक की सार्थकता होगी।